शब्द
मन से जुड़े हैं ये शब्द मेरे
सपनों से जुड़े शब्द मेरे ,
मुझे नया होंसला नई उड़ान देते !
शब्द मुझे देते नया अहसास नई दिशा
शब्द रचते हैं सपनों का सहारा संसार !
हां ये शब्द ही देते जीवन को नया आयाम ,
शब्द जब होते खामोश तब भी ,
देते मुझे संबल
देते विश्वास नवीन सृजन का
सुकून देते ये शब्द मुझे
बनती मेरी पहचान इन्ही शब्दों से ,
और उड़ जाती मैँ एक नई उड़ान